वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। वाराणसी पहुंचे स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि जितने भी विधर्मी आए उन सबने सबसे पहले हमारे धर्म का ही विनाश किया।
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में कई संत अब खुलकर सामने आ गए हैं। अखिल भारतीय संत समिति के बाद निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने बागेश्वर धाम पर आरोप लगाने वाले नागपुर के श्याम मानव से उनका धर्म पूछा है। इतना ही नहीं महामंडलेश्वर स्वामी अशुतोषानंद गिरी ने सरकार को श्याम मानव के संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की जांच और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कई शक्तियां षड्यंत्र के तहत काम कर रही हैं। स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि कि बाबाओं को गिरा दिया जाए, तो हिंदू धर्म बदनाम हो जाएगा। जितने भी विधर्मी आए उन सबने सबसे पहले हमारे धर्म का ही विनाश किया। धर्म की गति को रोकने के लिए उसके प्रचारक को रोक दिया जाए।
तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र
कहा कि अंधविश्वास वह होता है जो बिना देखे विश्वास किया जाए। दोनों आखों से देखने के बाद विश्वास करना अंधविश्वास नहीं हो सकता। तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र है। तंत्र में सारा चमत्कार होता रहा है। तंत्र साधना ऊर्जा की विद्या हो ती है जो पुण्यतः वैज्ञानिक पद्धति है।
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोई चमत्कारिक बाबा नहीं हैं, वह कहते हैं की कोई भी आकर देख सकता है। उन्होंने कहा की नागपुर वाले श्याम मानव पहले अपना धर्म बताएं। आपको सनातन को लेकर बोलने का अधिकार किसने दिया।
अखिल भारतीय संत समिति भी समर्थन में
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के भक्त आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जिस प्रकार प्रहार किया जा रहा है। इसके पीछे ईसाई मिशनरीज और इस्लामिक ताकतों का गठजोड़ है। महामंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर नहीं, भारत की सामाजिक, धार्मिक और जड़ों से जुड़े सनातन हिंदू संस्कृति पर प्रहार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में भक्त उमड़ रहे हैं, सनातन धर्म का वैभव निखर रहा है। हमारे तंत्र, ज्योतिष और सारी विद्याओं के निष्णांत गुरुओं का आशीर्वाद उसे प्राप्त हो रहा है।